दो लाख से अधिक कर्ज होनेवाले किसानों को सही समय पर न्याय

समाचार ऑनलाइन टीम – राज्य के अर्थमंत्री जयंत पाटील ने शनिवार को पुणे में कहा कि दो लाख रूपयों से अधिक कर्ज लिए हुए किसानों की जानकारी हम हासिल कर रहे है। उन्हें भी सही समय पर न्याय दिया जाएगा।

पुणे में पत्रकारों से बात करते हुए पाटील ने कहा कि कर्जमाफी को लेकर आरोप लगानेवालों ने शर्ते लगाकर तथा किसानों से पचास बार चक्कर लगवाकर कर्जमाफी दी गई थी लेकिन हमारी सरकार ने दो लाख रूपयों तक कर्ज लिए हुए किसानों को किसी भी प्रकार की शर्ते लगाए बगैर सीधे कर्जमाफी दी है। हमारी कर्जमाफी जटील नहीं है। अब हम दो लाख रूपयों से अधिक कर्ज लिए हुए किसानों  की जानकारी जमा कर रहे है। सही समय पर उन्हें भी न्याय दिया जाएगा। जिनका दो लाख रूपयों से कम कर्ज है, जिनका उस से अधिक है और जो नियमित रूप से कर्ज चुकाते है ऐसे तीन घटकों के लिए कर्जमाफी की योजना कार्यान्वित कर अंशत: अथवा पूरी तरह से उसके लाभ दिए जाएंगे।