भोपाल, 17 सितंबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी को व्यक्ति नहीं संस्था बताया है।
कमलनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी को 69वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, ईश्वर से आपके दीर्घायु होने की कामना करता हूं।’
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं…
ईश्वर से आपके दीर्घायु होने की कामना करता हूँ।@narendramodi @PMOIndia pic.twitter.com/FeTKxx6PUT— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) September 17, 2019
वहीं, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी एक व्यक्ति नहीं संस्था हैं। वे भारत को भगवान का वरदान हैं। हम लोग कहते थे 19वीं शताब्दी इंग्लैंड की, 20वीं अमेरिका की और 21 शताब्दी भारत की होगी। अब यह सच हो रहा है। मोदी के नेतृत्व में 21वीं सदी
भारत के यशस्वी, कर्मठ प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की कोटि-कोटि बधाई। आपके कुशल नेतृत्व में देश का सम्मान अनंत आकाश की ऊंचाइयों को स्पर्श कर रहा है। यह गौरव और सम्मान ऐसे ही दिन-दूना रात चौगुना बढ़े और भारत के विश्व गुरु बनने का सपना साकार हो। #HappyBirthdayPM
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 16, 2019