नई दिल्ली. ऑनलाइन टीम : कन्नड़ एक्ट्रेस जयश्री रमैया का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। वे सोमवार को बैंगलुरू के ओल्ड एज एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में मृत पाई गईं। बताया जा रहा है कि गत कुछ वर्षों से वह काफी तनाव में थीं। गाहे-बगाहे इसका संकेत भी दिया था। कभी फेसबुक पोस्ट के जरिए, तो कभी सामान्य बातों के जरिये। यहां तक कि इच्छा मृत्यु की भी इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि वह डिप्रेशन से लड़ नहीं कर सकती और उन्हें इच्छा-मृत्यु चाहिए। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वह आर्थिक रूप से स्थिर हैं, लेकिन बचपन के दिनों से धोखा मिलने के कारण वह डिप्रेशन में चली गईं।
Karnataka: Kannada actress Jayashree Ramaiah found dead at an old-age & rehabilitation centre in Bengaluru; More details awaited
— ANI (@ANI) January 25, 2021
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जयश्री को रिएलिटी शो में भाग लेने के बाद ज्यादा काम नहीं मिल रहा था, जिससे बहुत दुखी थीं। बंगलुरू के संध्या किरण आश्रम में उनका इलाज भी चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डिप्रेशन में जाने के बाद उन्होंने परिवार से खुद को दूर कर लिया था। सोमवार को उनके घर वालों ने उन्हें कई बार फोन किया लेकिन जयश्री ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद आश्रम से उनके बारे में जानकारी मांगी गई। जब कर्मचारी उनके रूम में पहुंचे तो उन्हें एक्ट्रेस का शव बरामद हुआ। सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में ये सुसाइड का मामला माना जा रहा है, लेकिन अभी तक पुलिस ने इस मामले में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है।
जयश्री के करीबियों ने बताया कि उन्होंने बिग बॉस कन्नड़ सीजन-3 में हिस्सा लिया था। इसके बाद वो कई रियलिटी शो में नजर आईं, लेकिन उम्मीद के हिसाब से उन्हें इंडस्ट्री में ज्यादा काम नहीं मिला, जिस वजह से वो परेशान रहने लगी थीं। कर्नाटक पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।