रणवीर की फिल्म ’83’ से कपिल देव की बेटी असिस्टेंट डायरेक्टर के रुप में करेंगी डेब्यू

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ’83’ इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। यह फिल्म कपिल देव की बायोपिक है। कपिल देव खुद रणवीर सिंह को ट्रेनिंग दे रहे हैं की उनकी तरह कैसे मूव्स करें। इस दौरान फिल्म से जुड़ी कुछ खबरे सामने आ रही है। कपिल देव की बेटी ‘अमिया देव’ इस फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं। वह इस फिल्म से असिस्टेंट डायरेक्टर के रुप में डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं ’83’ फिल्म को कबीर खान डायरेक्ट कर रहे है।

क्रिकेटर संदीप पाटिल के बेटा चिराग जो फिल्म में अपने पिता का रोल निभा रहे हैं। उन्होंने अमिया के डेब्यू के बारे में जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने बताया कि उन्हें पहली बार फिल्म के काम के दौरान मिले थे। वह दिल्ली से हैं और मैं मुंबई से। वह मुझसे बहुत छोटी हैं। अमिया के डायरेक्शन टीम का भाग होने की वजह से रोजाना ट्रेनिंग सेशन के दौरान वह हमारे साथ ही होती हैं। वह हमे किसी भी जो हमे अटेंड करनी होती है उसके बारे में अपडेट देती हैं। मैं जब भी कबीर खान के ऑफिस जाता हूं वह वहीं होती हैं और प्लानिंग, कॉस्च्यूम और शेड्यूल जैसी सब चीजों में शामिल होती हैं।

कबीर खान की फिल्म 83 में आपको 1983 में जीते वर्ल्ड कप के पलों को दोबारा से जीने का मौका मिलेगा। फिल्ममेकर्स फिल्म की कास्ट के बारे में सब कुछ बता चुके हैं। फिल्म में एमी विर्क, पंकज त्रिपाठी और साकिब सलीम भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी।