फिर साथ हुए कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर

मुंबई : समाचार ऑनलाइन 
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के झगड़े पहले ही काफी चर्चा में रह चुके है। दोनों ने एक दूसरे के साथ काम करना बंद कर दिया था। लेकिन अब  खबरे यह आ रही है कि इस बार कपिल और सुनील एक बार फिर से साथ कमबैक कर सकते है। इसका संकेत खुद कपिल ने ही दिया है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’d94231c0-cc94-11e8-8eb2-c539dc5c18c5′]
बता दे की कपिल जल्द ही अपना नया शो शुरू करने जा रहे है और शायद एक बार फिर कपिल और सुनील को साथ देखा जा सकता है। इस बात की जानकारी कपिल ने दी। कपिल ने अपनी अपकमिंग पंजाबी फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि, ‘हम दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। हाल ही में हम दोनों साथ बैठे थे, एक साथ हंस रहे थे और आने वाली प्रोजेक्ट के बारे में बात कर रहे थे। हम दोनों के बीच अब किसी तरह का कोई झगड़ा या गलतफहमी नहीं है। हम जल्द ही वापसी कर सकते है।
[amazon_link asins=’B00L8PEEAI,B00JJIDBIC,B00CE3FT66,B019FELD48′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’ebd4ad5d-cc94-11e8-bc4f-ab06487433b2′]
कपिल के शो ‘कॉमेडी नाईट विथ कपिल’ से मशहूर हुए कपिल और सुनील की जोड़ी को लोगों ने खुद सराहा और प्यार दिया। साल 2017 की शुरुआत में फ्लाइट के झगड़े के बाद से सुनील और कपि‍ल के रास्‍ते अलग हो गए थे। जिसके बाद दोनों एक दूसरे से बात तक नहीं कर रहे थे। पर इस खबर से उनके फैंस काफी खुश है।