‘करन जौहर बॉलीवुड एक्टर्स को बताते हैं किसके साथ सोना है’

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – करन जौहर और कंगना का ‘नेपोटिज्म विवाद’ कौन नहीं जानता। कंगना ने कुछ समय पहले करन पर फिल्म इंडस्ट्री में भाई भतीजावाद को बढ़ावा देने और उसका झंडा बुलंद करने के आरोप लगाए थे। बता दें कि ये कंट्रोवर्सी काफी समय चली थी। इस बार कंगना की बहन ने करन जौहर पर काफी गंभीर आरोप लगाया है।

https://twitter.com/Rangoli_A/status/1132556600567189504

हालही में कंगना की बहन रंगोली ने एक्टर कमाल आर खान के ट्वीट के जवाब में कुछ ऐसा लिखा है जिसे जानकार आप हैरान रह जायेंगे। केआरके ने ट्वीट किया था कि ‘मेरे सूत्रों के मुताबिक करन जौहर ने ईशान खट्टर को धर्मा प्रोडक्शन से बाहर कर दिया है। ऐसा ईशान के असभ्य बर्ताव की वजह से हुआ। अब वह ईशान के साथ कोई फिल्म नहीं बनाएंगे’। केआरके के इस ट्वीट पर रंगोली ने भी ट्वीट कर लिखा कि ‘करन जिन्हें लॉन्च करते हैं उनकी कमाई से बड़ा हिस्सा ही नहीं लेते बल्कि वह ये भी बताते हैं क्या पहनना है और किसके साथ सोना है’ |

https://twitter.com/Rangoli_A/status/1132562040420048896

रंगोली ने आगे लिखा कि ‘प्रॉफिट पर्सेंटेज की बात हो तो मैं समझती हूं कि कई हॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस ऐसा करते हैं। लेकिन अपने ब्रैंड प्रोपोगैंडा के मुताबिक ब्रेकअप और फिर पैच अप किसी भी आत्म सम्मान वाले व्यक्ति को स्वीकार नहीं होगा। करियर गया भाड़ में, मन की शांति ज्यादा जरूरी है। खुद की नजरों में ही गिर जाओगे तो दुनिया में चार पैसे तो कमा लोगे मगर सही मायने में कुछ बन नहीं पाआगे’।