KBC : केबीसी से जुड़े वो 10 फैक्ट शायद ही जानते होंगे आप, शो के दौरान ब्रेक पर किया जाता है ये काम

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) टीवी के सबसे पॉपुलर शो में से एक है। इस शो को हमेशा की तरह अमिताभ बच्चन ही होस्ट कर रहे है। इस दौरान अमिताभ अपने जिंदगी से जुड़े कई राज भी खोल रहे है। जिससे शो और हिट हो रही है। टीआरपी की बात करें तो केबीसी लगातार टॉप-10 शोज की टीआरपी लिस्ट में जगह बनाए हुए है। हाल ही में सीजन-11 को अपना पहला करोड़पति भी मिल चुका है। जो बिहार के निवासी सनोज राज है। जबकि केबीसी-11 को जल्द अपना दूसरा करोड़पति भी मिलने वाला है। इस हफ्ते बबिता नाम की एक कंटेस्टेंट सीजन-11 की दूसरी करोड़पति बन जाएंगी।

केबीसी से जुड़े 10 फैक्ट –
– केबीसी में अमिताभ बच्चन को तब तक सवाल का सही जवाब पता नहीं होता है जब तक कंटेस्टेंट उत्तर को लॉक नहीं कर देता।

– अमिताभ बच्चन को हर कंटेस्टेंट के बारे में पर्याप्त जानकारी हो। इसलिए हॉट सीट पर आने से पहले वो अपने केबिन में जाते हैं और कंटेस्टेंट के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करते हैं।

– शो में जो भी प्रतियोगी आता है चाहे वो हार गए हों या जीत गए हों। वो तब तक लोकेशन से नहीं जा सकते हैं जब तक कि पूरी शूटिंग खत्म नहीं हो जाती। सेट के पास एक केबिन है जहां पर सभी को बैठया जाता है।

– केबीसी में अंडर-18 लोगों को कैमरे के पास बैठाया जाता है ताकि वो स्क्रीन पर दिखाई ना दें। अगर वो किसी हॉट सीट कंटेस्टेंट की फैमिली का हिस्सा होते हैं तभी उनकी तरफ कैमरा ले जाया जाता है।

– फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के रिजल्ट के बाद कुछ टाइम के लिए शो में ब्रेक आता है। इस दौरान उस प्रतियोगी को कैमरा के हिसाब से मेकअप कराया जाता है फिर ही वो हॉट सीट पर बिग बी के सामने बैठता है।

– कंप्यूटर महाराज पर शो में जो प्रश्न आते हैं वो रियल टाइम होते हैं। अमिताभ बच्चन से थोड़ी ही दूरी पर एक तकनीकी व्यक्ति अपने कम्प्यूटर के साथ बैठता है। वो कंटेस्टेंट के प्रदर्शन के अनुसार डिफिकल्टी लेवल बदलता जाता है।

– अगर केबीसी में कोई शख्स अमिताभ बच्चन का ऑटोग्राफ मांगता है तो वहां मौजूद क्रू मेंबर उसकी ऑटोग्राफ बुक छीन लेते हैं। शो खत्म होने के बाद या आगे भी कभी उसे वो बुक वापस नहीं लौटाई जाती है।

– कौन बनेगा करोड़पति में 1 करोड़ जीतने वाले कंटेस्टेंट्स को 30% आयकर काटकर बाकी धनराशि सौंपी जाती है। यानी कि 1 करोड़ जीतने वाले विजेता को वास्तव में सिर्फ 70 लाख रुपए मिलते हैं।

– केबीसी में एक कंटेस्टेंट को पहुंचने के लिए तीन एलिमिनेशन राउंड से गुजरना पड़ता है। इसमें पहला एसएमएस राउंड, दूसरा पर्सनल कॉल जीके राउंड और तीसरा ऑडिशन होता है। इसके बाद वो शो में फास्टेस्ट फिंगर्स फर्स्ट तक पहुंच पाता है।

– शो में अमिताभ बच्चन जिस वॉडरोब का इस्तेमाल करते हैं वो काफी महंगा है। प्रति एपिसोड उनके वॉडरोब की कीमत 10 लाख से रुपए से भी अधिक है।