खड़कवासला डैम का जलस्तर बढा; छोड़ा जाएगा 13981 क्यूसेक पानी

पुणे । समाचार ऑनलाइन

 

पिछले कई दिनों से लगातार हो रहे बारिश से पुणे को जलापूर्ति करने वाले खड़कवासला डैम में जलस्तर बढ़ गया है। बीती रात से बारिश का जोर बढ़ने से सोमवार सुबह डैम के दो दरवाजे खोल दिए गए है। जिस वजह से पुणे मेट्रो का काम भी रुक गया है। खड़कवासला डैम से 5136 क्यूसेक पानी मुठा नदी में छोड़ा जा रहा है। दोपहर तीन बजे के बाद 9416 क्युसेक्स पानी छोड़ा जायेगा। बारिश का जोर कायम रहने से शाम पांच बजे 13981 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। अगर बरसात का जोर आगे भी बना रहता है तो बांध से 16 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा।

लगातार हो रही बारिश से पालघर जिले के धामणी और कवडास डैम के पांच दरवाजे भी खोल दिए गए है। पानी छोड़ने के बाद सूर्या नदी किनारे बसे गांव वाले के लिए सतर्कता की चेतावनी दी गई है। पुणे में भी बरसात का जोर लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते पुणे को जलापूर्ति करनेवाले खड़कवासला डैम में से 5136 क्यूसेक पानी मुठा नदी में छोड़ा जा रहा है। दोपहर तीन बजे के बाद 9416 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बारिश का जोर कायम रहने से शाम पांच बजे से 13981 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। अगर बरसात का जोर आगे भी बना रहता है तो बांध से 16 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। यह जनकारी देकर प्रशासन ने नदी किनारे के इलाकों में सतर्कता बरतने की अपील की है।

खड़कवासला डैम से पानी छोड़े जाने की वजह से जिमखाना और संभाजी उद्यान के पीछे का शुरू पुणे मेट्रो का काम भी रोक दिया गया है। बांध से नदी में पानी छोड़ने तक मेट्रो का काम रोके रखना तय किया गया है। यहां पालघर जिले में सिंचाई के लिए बनाया गया सूर्या परियोजना के अंतर्गत कवडास और धामणी डैम में जलस्तर बढ़ जाने से डैम का दरवाजा आज सुबह साढ़े 11 बजे खोल दिया गया है। धामणी डैम का 5 दरवाजा 3 फिट तक खोला गया है। जहाँ हर सेकंड 9900 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं कवडास डैम से हर सेकंड तीस हजार क्युसेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। लगातार हो रहे बारिश के कारण हर नाले, नदी उफान पर है। हांलाकि जिला प्रशासन ने परिस्थिति नियंत्रण में होने की बात कही।