बच्चा नहीं होने पर पड़ोसी के बच्चे को किया किडनैप

पुणे | समाचार ऑनलाइन

पुणे के वारजे इलाके में एक महिला द्वारा पड़ोसी के बच्चे को किडनैप करने की घटना थी। बच्चा नहीं होने की वजह आरोपी महिला पड़ोसन का बच्चा लेकर फरार हो गई थी। दो दिन पहले वारजे स्थित हनुमान मंदिर के पास 11 महीने के बच्चे को अपहरण करने की घटना घटी थी। इस मामले में मनीषा सुरेंद्र भारती (29, वारजे) ने शिकायत दर्ज करवायी थी। वारजे पुलिस ने इस मामले में गंभीरता दर्शाते हुए दो दिन के अंदर बच्चा लेकर फरार होनेवाली पड़ोसन को धर दबोचा। पुलिस ने इस मामले में बच्चे को सही सलामत महिला के चंगुल से छुड़वा लिया है। साथ ही आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह मामला वारजे पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’925b6686-cc7a-11e8-aac2-49d8f86d190c’]

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार इस मामले में रोहिणी उर्फ राजश्री विष्णु झोंबाडे को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला शिकायतकर्ता की पड़ोसन है। महिला को बच्चा नहीं होने की वजह से उसने अपनी पड़ोसन का बच्चा चुराने की प्लानिंग की। महिला यह प्लानिंग एक साल से कर रही थी। घटना वाले दिन शिकायतकर्ता महिला नल से पानी भर रही थी, इसी दौरान उसकी पड़ोसन उसके पास आयी और बोली श्रेयस (उम 11 महीने) को मेरे पास दे दो, मैं उसे दुकान से बिस्किट खिलाकर लाती हूं।

[amazon_link asins=’B010M5MORO,B00NXG86UE’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’9c338aa6-cc7a-11e8-97b7-7b0c75c3cbf8′]

ऐसा बोलकर पड़ोसन श्रेयस को लेकर गई और वापस ही नहीं आयी। काफी समय तक जब महिला वापस नहीं आयी तो उसके खिलाफ वारजे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया। वारजे पुलिस ने महिला को बच्चे सहित हिंजवडी से हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वह पिछले एक साल से श्रेयस को चुराने का प्लान कर रही थी। काफी इलाज कराने के बाद भी बच्चा नहीं होने की वजह से उसने बच्चा चुराने की ठान ली थी।

बच्चे ने सेक्स के लिए किया इनकार तो जलाया प्राइवेट पार्ट

यह कार्रवाई पुलिस उप निरीक्षक क्षीरसागर, पुलिस कर्मचारी मैगी जाधव, तजाणे, अमोल पायगुडे, विजय अण्णा कांबले ने की। इस मामले में पुलिस अधिक जांच कर रही है।