पत्नी को मारकर घर में दफनाया, फिर खुद भी दे दी जान

पुणे समाचार
अवैध संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने पहली अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारकर उसके शव को घर में ही दफना दिया, फिर कुछ दिनों बाद खुद भी अपनी जान दे दी। इस हत्याकांड का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को मृतक का सुसाइड नोट मिला। कर्जत के दहिवली इलाके के इंदिरानगर में संतोष गोविंद कसबे अपने परिवार के साथ रहता था। उसे शक था कि उसकी पत्नी मनीषा का किसी के साथ अवैध संबंध है। इसी शक के चलते 12 दिन पहले उसने मनीषा को मौत के घाट उतार दिया। इस हत्याकांड के बारे में किसी को पता न चले इसलिए संतोष ने घर के अंदर ही गड्डा खोदकर मनीषा को उसमें दफना दिया।

पछतावा था
शुक्रवार को उसने खुद भी अपनी जान दे दी। ख़ुदकुशी करने से पहले संतोष ने एक सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें उसने मनीषा की हत्या का जिक्र किया, जिसके आधार पर यह बात सबके सामने आ सकी। माना जा रहा है कि पत्नी की हत्या के बाद संतोष को पछतावा हुआ होगा, इसलिए उसने अपनी भी जान दे दी।