मुंबई : समाचार ऑनलाइन – आलिया भट्ट ने 15 मार्च को अपना 26 वां जन्मदिन मनाया। आलिया के बर्थडे पर उनके कई फ्रेंड्स आधी रात उनके घर बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचे। आलिया के बर्थडे से कई फोटोज भी वायरल हुई। आलिया के बर्थडे पर उनके बॉयफ्रैंड रणबीर कपूर ने हॉलिडे प्लान किया था।
जहां जन्मदिन के दिन सभी आलिया भट्ट को बधाई और गिफ्ट्स दे रहे थे वहीं आलिया ने अपने ड्राइवर और हेल्पर को गिफ्ट दिया। खबरों की माने तो अपने बर्थडे के दिन आलिया ने दोनों को उनके लिए घर खरीदने के लिए 50-50 लाख के चेक दिए।
आलिया के ड्राइवर सुनील और हेल्पर अनमोल उनकी पहली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर” से लेकर अब तक उनके साथ है। इसलिए एक्ट्रेस ने दोनों को जन्मदिन के मौके पर यह तोफा दिया।
बात करे आलिया की फिल्मों कि तो वे जल्द ही ‘कलंक’ में दिखेंगी। इस फिल्म का टीज़र और के गाना रिलीज हो गया है। इस गाने में पहली बार आलिया ने क्लासिकल डांस का टैलेंट दिखाया है। फिल्म कलंक के पहले गाने ‘घर मोरे परदेसिया’ आलिया के साथ माधुरी भी नजर आ रहीं है। दोनों की काफी अच्छी जुगलबंदी देखने को मिल रही यही।