Kolhapur Flood 2021 | कोल्हापुर में सड़क 15 फ़ीट धसने से 20 गांवों का संपर्क टुटा ; गगनबावडा तालुका के अणदूर – धुंदवड़े की सड़क धसी (वीडियो )

कोल्हापुर : समाचार ऑनलाइन | Kolhapur Flood 2021 |  कोल्हापुर जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही अतिवृष्टि की वजह से बाढ़ (Kolhapur Flood 2021 ) की स्थिति पैदा हो गई है। गगनबावडा (Gaganbawda) के सह्याद्रि पर्वत श्रृंखला (Western Ghats ) की डोंगराल तालुका के अणदूर धुंदवड़े रोड जोरदार बारिश से करीब 15 फ़ीट धस गई है। सड़क के धसने से इस परिसर के करीब 15 से 20 गांवों का संपर्क टूट गया है।

कोल्हापुर जिले के आधे हिस्से में यह पहाड़ी श्रृंखला है। इस क्षेत्र में पिछले आठ दिनों से तूफानी बारिश (stormy rain) हो रही है। इसकी वजह से धुंदवड़े की सड़क कई जगह धस गई है।

कई जगहों पर सड़क का पूरा हिस्सा 15 फ़ीट तक धस गया है। दो-तीन जगहों पर सड़क नीचे चली गई है। इसके कारण पैदल चलना भी मुश्किल है। इस पूरी सड़क को फिर से बनाना पड़ेगा। शनिवार को यह घटना घटी। तेज़ बारिश होने की वजह से इस परिसर में नेटवर्क भी नहीं है। आज सुबह बारिश कम होने पर लोग घरों से बाहर निकले। तब जाकर सड़क के धसने की जानकारी सामने आई।

कोल्हापुर जिले में अब बारिश की तेज़ी थम गई है। शनिवार को भी कोल्हापुर शहर में दिन भर बारिश नहीं हुई। लेकिन अभी भी कई क्षेत्रों में पानी घुसे होने की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

Web Title : Kolhapur Flood 2021 | kolhapur rain in kolhapur 20 villages were cut off due to 15 feet of road damaged

 

Mumbai Water | मुंबईवासियों के पानी का टेंशन खत्म हुआ ; तालाबों में एक सप्ताह में भरा 172 दिनों का पानी