लोकल के सफर से जानी यात्रियों की समस्याएं

पिंपरी : समाचार ऑनलाइन – मावल लोकसभा चुनाव क्षेत्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस, काॅंग्रेस, शेकापा, स्वाभिमानी शेतकरी संगठन महागठबंधन के प्रत्याशी पार्थ पवार ने बुधवार को सीएसएमटी से पनवेल तक लोकल ट्रेन में सफर कर यात्रियों से संवाद साधा। ट्रेन और पनवेल स्टेशन पर भी उन्होंने विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोगों और महिला यात्रियों से संवाद साधा और उनकी समस्याएं जानी।

मावल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में पुणे और रायगड जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों का समावेश है। इसमें रायगड जिले के पनवेल, कर्जत, उरण व पुणे जिले के पिंपरी, चिंचवड और मावल विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। गत 10- 15 दिनों से पुणे जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से संपर्क साधने के बाद पार्थ पवार ने रायगड जिले में पनवेल से मतदाताओं से संपर्क बनाना शुरू किया है। इस कड़ी में आज उन्होंने सीएसएमटी से पनवेल तक लोकल में सफर किया यात्रियों से संवाद साधा। इसमें उन्होंने यात्रियों की समस्याओं को जाना और उन्हें सुलझाने का भरोसा दिलाया।