जानिए कब से कब तक चलेगी यूपीएससी की मुख्य परीक्षा

नई दिल्ली। समाचार ऑनलाइन

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सर्विसेज की मेन्स परीक्षा 28 सितंबर से आयोजित करेगा। मेन्स की परीक्षा 28 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगी। परीक्षा हर दिन 2 शिफ्टोंं में होगी। यूपीएससी पहले ही परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर चुका है। उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा की तारीख नजदीक है, ऐसे में उम्मीदवारों को अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’26ee2ce1-c18e-11e8-ba4c-67ef0b82a4b5′]

उम्मीदवारों को 9 पेपर देने होंगे

संघ लोक सेवा आयोग ने 3 जून को प्रीलिम्स की परीक्षा आयोजित की थी। प्री परीक्षा का रिजल्ट जुलाई में जारी किया गया था।
क्वालीफाइंग पेपर्स 
Paper A
संविधान में शामिल भारतीय भाषाओं में से कोई एक भाषा का पेपर चुननी होगी।
अंक: 300

Paper B
अंग्रेजी कॉम्प्रिहेंशन एवं सार लेखन
अंक: 300

रेकिंग पेपर्स 
Paper I: एस्से का पेपर।
अंक: 250

Paper II: सामान्य अध्ययन 1 (भारतीय संस्कृति एवं विरासत,विश्व एवं समाज का इतिहास और भूगोल)
अंक: 250

Paper III: सामान्य अध्ययन 2 (शासन,संविधान,राज्य-व्यवस्था,सामाजिक न्याय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध)
अंक: 250

Paper IV: सामान्य अध्ययन 3 (प्रौद्यौगिकी,आर्थिक विकास, जैव-विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन)
अंक: 250

Paper V: सामान्य अध्ययन पेपर 4 (एथिक्स, इंटेग्रिटी और एवं एप्टीट्यूड)
अंक: 250

Paper VI: ऑप्शनल सब्जेक्ट 1
अंक: 250

Paper VII: ऑप्शनल सब्जेक्ट 2
अंक: 250

लिखित परीक्षा कुल 1750 अंकों की होगी। मेन्स की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू कुल 275 अंक का होगा। लिखित और इंटरव्यू मिलाकर कुल 2025 अंकों की परीक्षा होगी। उम्मीदवारों की रैंकिंग 2025 अंकों के स्कोर पर आधारित होती है। उम्मीदवारों को पद उनकी रैंकिंग और प्राथमिकताओं के आधार पर आवंटित किए जाते हैं ।

UPSC Mains Exam Schedule 2018

28.09.2018
पहली शिफ्ट- पेपर 1 निबंध
दूसरी शिफ्ट- कोई पेपर नहीं

29.09.2018
पहली शिफ्ट- पेपर 2 सामान्य अध्ययन 1
दूसरी शिफ्ट- पेपर 3 सामान्य अध्ययन 2

30.09.2018
पहली शिफ्ट- पेपर 4 सामान्य अध्ययन 3
दूसरी शिफ्ट- पेपर 5 सामान्य अध्ययन 4

06.10.2018
पहली शिफ्ट- पेपर A भारतीय भाषा
दूसरी शिफ्ट- पेपर B अंग्रेजी

07.10.2018
पहली शिफ्ट- पेपर 6 वैकल्पिक पेपर 1
दूसरी शिफ्ट- पेपर 7 वैकल्पिक पेपर 2