कोल्हापुर के महापौर पद पर सूरमंजिरी लाटकर की नियुक्ति

पुणे : समाचार ऑनलाइन  – कोल्हापुर के महापौर पद पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एड. सूरमंजिरी लाटकर जबकि उपमहापौर पद पर संजय मोहिते की मंगलवार को नियुक्ति की गई। दोनों को प्रत्येकि 43 में से 33 वोट मिले। शिवसेना के 4 पार्षद चुनाव के समय गैरहाजिर रहें।

कोल्हापुर मनपा मंे सत्तारूढ़ कांग्रेस के 30, राकांपा के 13 पार्षद है। विपक्ष भाजपा के 14 तथा ताराराणी आघाड़ी के 19 पार्षद है। इसलिए सत्तारूढ़ कांग्रेस-राकांपा का पड़ला भारी था। मंगलवार को पीठासीन अधिकारी जिलाधिकारी दौलत देसाई की अध्यक्षता में चुनाव हुआ। राकांपा की लाटकर के खिलाफ भाजपा की भाग्यश्री शेटके ने चुनाव लड़ा। वहीं उपमहापौर पद के लिए कांग्रेस के माेहिते और ताराराणी आघाड़ी के कमलाकर भोपले मंे चुनाव हुआ। लाटकर और मोहिते ने 43 में से 33 वोटों से जीत हासिल की। चुनाव में शिवसेना के 4 पार्षद गैरहाजिर रहें। जीत के बाद लाटकर के समर्थकों ने गुलाल की बौच्छार कर जीम की घोषणाएं दी। चुनाव के मद्देनजर मनपा परिसर में पुलिस का कड़ा बंदोबस्त तैनात किया गया था।