पुताई के दौरान इमारत से गिरे मजदूर, 4 की हालत नाजुक

ठाणे | समाचार ऑनलाइन – ठाणे में एक इमारत की पुताई के दौरान नीचे गिरने से 7 मजदूर घायल हुए
हैं। जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, कुछ मजदूर पुताई का काम कर रहे थे, अचानक ही इनमें से 7 नीचे जा गिरे। घटना की जानकारी मिलते ही आपदा प्रबंधन टीम और अग्निशामक दल मौके पर
पहुँच गए थे।

बच्ची नेत्रहीन थी, इसलिए मां-बाप ने जिंदा दफना दिया

 

आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें से चार की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। हादसे में घायल मजदूरों के नाम मोहम्मद शेख(30), मोहम्मद शेख (21), जमाल शेख(50), हसन अली (24), इकतियार मोहम्मद, दुलाल सिंह और मनिरुद्दीन शेख हैं।