पोर्न मूवीज का शौकीन था ‘लादेन’, जानें उनसे जुड़ी कुछ जानकारियां 

 

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – लादेन के नाम से आतंकी सोच सामने आती है। अमेरिका के लिए लादेन सबसे बड़ा टेरेरिस्ट था। दरअसल ओसामा बिन लादेन ने 9/11 को अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में सबसे बड़ा हमला किया था। उस दिन 19 आतंकियों ने चार विमान हाईजैक किए और फिर वर्ल्ड ट्रेंड सेंटर से दो विमानों को भिड़ा दिया। पहला विमान वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के उत्तरी टावर से  टकराया।  पहले लोगों को लगा कि यह हादसा है, मगर कुछ ही देर बाद… 9 बजकर 3 मिनट पर एक और विमान दक्षिणी टावर से टकराया।

इस दौरान हुए विस्फोट से टॉवर आग के गोले में बदल गया। तब जाकर लोगों को अहसास हुआ कि यह हादसा नहीं बल्कि बड़ा आतंकी हमला है। इस हमले में 3 हज़ार लोग मौत के नींद सो गए। लादेन का जन्म सऊदी अरब के रियाद में 10 मार्च, 1957 को हुआ था। उसे अमेरिका के स्पेशल ‘सील’ कमांडोज ने 2 मई, 2011 को पाकिस्तान के एबदाबाद में मार गिराया था।

 

लादेन से जुड़ी कुछ जानकारियां – 

– लादेन बाद में आतंकी बना। पहले वह एक इकोनॉमिक्स का स्टूडेंट था और स्टडी के लिए सऊदी अरब के टॉप बिजनेस स्कूल किंग अब्दुलअजीज यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था। 1979 में उसने सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की।

– एक रिपोर्ट के मुताबिक, लादेन की पहली शादी 17 साल की उम्र में सीरियाई लड़की नजवा घानम से हुई थी, लेकिन ये जल्द ही अलग हो गए थे। लादेन ने कुल 10 शादियां कीं। इनसे करीब उसके 24 बच्चे हैं। ज्यादातर ईरान में रहते हैं।

– ओसामा पोर्न मूवीज देखने का शौकीन था। एबटाबाद में उसके घर से मिली हार्ड डिस्क में ढेरों डाउनलोड पोर्न मूवीज मिली थीं। वहीं, ओसामा की पहली बीवी नजवा बिन लादेन से पूछताछ में पता चला था कि खाली समय में ओसामा उसके साथ कई दिनों तक लगातार सेक्स किया करता था।

– लादेन ने कभी नहीं चाहा उनके बच्चे आतंकवाद बने।

– लादेन को कविता लिखने का शौक था।

– अमेरिका में हमले के बाद लादेन ने एक वीडियो टेप जारी करते हुए कहा था कि ‘हम आजाद हैं और अपने देश को आजाद देखना चाहते हैं। अगर तुम हमारी सुरक्षा कमजोर करोगे तो हम तुम्हारी सुरक्षा को खोखला कर देंगे।’ इसी के बाद से लादेन अमेरिका का मोस्ट वॉन्टेड बन गया था।