लैंड रोवर रग्बी वर्ल्ड कप 2019 ट्रॉफी भारत पहुंची

पुणे | समाचार ऑनलाइन
2019 रग्बी वर्ल्ड कप ट्रॉफी, वेब एलिस कप 6 महीने के वर्ल्ड टूर के बाद भारत पहुंच चुका है। यूरोप और एशिया में कई देशों का भ्रमण करने के बाद, यह ट्रॉफी नई दिल्ली और आगरा से होते हुये मुंबई पहुंची है। इसके बाद जापान जाने से पहले यह भुबनेश्‍वर का रुख करेगी। लैंड रोवर रग्बी वर्ल्ड कप का 2011 से गौरवान्वित पार्टनर रहा है और एक बार फिर 2019 के संस्करण के लिए भी रग्बी टूर्नामेंट का हिस्सा है।
लैंड रोवर दुनिया भर में ग्राहकों एवं प्रशंसकों को दुनिया के तीसरे सबसे बड़े खेल कार्यक्रम-रग्बी वर्ल्ड कप 2019 से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा। भारत रग्बी वर्ल्ड कप ट्रॉफी टूर का आठवा लेग है और यह 18 देशों की यात्रा करेगा जिसकी शुरूआत फरवरी में उरुग्वे में हुई थी और अंत में सितंबर 2019 में इसका समापन जापान में होगा। 2019 रग्बी वर्ल्ड कप 20 सितंबर से 2 नवंबर 2019 तक खेला जायेगा और इसमें 20 देश हिस्सा लेंगे जोकि जापान में 12 स्टेडिया में 48 मैच खेलेंगे।
 [amazon_link asins=’B075YSCMG6′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’c8055f45-9c72-11e8-9f53-73ac1f1eabae’]
रोहित सूरी, प्रेसिडेंट एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड (जेएलआरआइएल) ने कहा, हमें बेहद खुशी है कि रग्बी वर्ल्ड कप ट्रॉफी भारत का टूर कर रही है। लैंड रोवर का रग्बी के साथ सहयोग लगभग दो दशकों से खेलों के साथ मजबूत साझा मूल्यों और समद्ध धरोहर से बंधा हुआ है।