‘अयोध्या छोड़ो, दिल्ली की जमा मस्जिद तोड़ो’

अयोध्या : समाचार ऑनलाइन – भाजपा नेता साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली स्थित जामा मस्जिद को ध्वस्त किया जाए। उनका दावा है कि जामा मस्जिद हिंदू मंदिर के अवशेषों पर बनी है। साक्षी महाराज ने कहा कि यदि मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे भगवान की मूर्ति नहीं मिली, तो उन्हें फांसी पर चढ़ा दिया जाए। भाजपा सांसद के इस बयान को 2019 के लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

साक्षी महाराज ने कहा कि राजनीति में आने के बाद मेरा पहला स्टेटमेंट था कि अयोध्या, मथुरा, काशी छोड़ो, दिल्ली की जामा मस्जिद को तोड़ो अगर सीढ़ियों के नीचे मूर्तियां न निकलें तो मुझे फांसी पर लटका देना और आज भी मैं अपने इस बयान पर कायम हूँ। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सरकार 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर बनाने को लेकर एक कानून लाएगी। साथ ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, बसपा प्रमुख मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से अपील की है कि वे राममंदिर के बारे में अपने विचार रखें।

साक्षी महाराज ने एक बयान में दावा किया था कि मुगलों ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत की हैं और देशभर में हिंदू मंदिरों को तोड़कर 3000 मस्जिद बनाई गईं हैं।