गुंजालवाडी में नजर आया तेंदुआ

पुणे : समाचार ऑनलाईन – जिले की जुन्नर तालुका में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को फिर एक बार एक तेंदुआ गुंजलवाड़ी के रिहायशी इलाकों में घुस गया। तेंदुआ पूरी रात गांव में घूमता रहा। उसकी कुछ तस्वीरें संजय बेलवटे नाम के ग्रामीण के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तो हडकंप मच गया। आननफानन में वन विभाग की टीम को इसकी जानकारी दी गई।
बताया जा रहा है कि, 4 जुलाई को रात करीब 12:30 बजे तेंदुआ घूमते हुए इस इलाके में आया। इस घटना के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में कई जगह पिंजरा लगाया है। हालांकि कई घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में कुछ देर रहने के बाद तेंदुआ वापस जंगल में चला गया होगा।