तेंदुए के हमले में तीन घायल

पुणे ग्रामीण : पुणे समाचार

पुणे के ग्रामीण इलाकों में तेंदुए की दहशत बढ़ती जा रही है। जुन्नर  में बीती रात तेंदुए के हमले में एक परिवार घायल हुआ है। स्थानीय निवासी प्रसाद कड़वे हिवरे खुर्द गांव से अपनी पत्नी और बच्चे को लेकर बाइक से जा रहा था, तभी तेंदुए ने उन पर हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सभी नीचे गिर गए। गनीमत रही कि इसके बाद तेंदुआ वहां से भाग गया, वरना स्थिति और भी ज्यादा गंभीर हो सकती थी। इस हादसे में प्रसाद कड़वे उनकी पत्नी  रेखा और बच्चा घायल हुआ है। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तेंदुए के हमले की यह कोई पहली घटना नही है। पुणे के ग्रामीण इलाकों से आये दिन ऐसी ख़बरें आती रहती हैं। देर रात तेंदुए जंगल से बाहर निकल आते हैं और आने-जाने वालों पर हमला बोलते हैं। तेंदुए से बढ़ते हमलों से लोगों में दहशत का माहौल है।