हाइवे के हादसे में गई दोपहिया सवार की जान

पिंपरी : समाचार ऑनलाईन – मुंबई-बेंगलुरु महामार्ग पर बावधन स्थित टोयोटा शोरूम के सामने एक अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने से हुए हादसे में एक दोपहिया सवार की मौत हो गई। गुरुवार की शाम हुए इस हादसे में भीमराव विठ्ठल कांबले गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। सिर और पैरों पर गहरी चोटें आने से इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हिंजवड़ी पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।
इस बारे में कांबले के भांजे रोहित किसन ओव्हाल (23, निवासी बाणेर, पुणे) ने हिंजवडी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार की शाम छह बजे के करीब रोहित के मामा भीमराव दोपहिया (एमएच 11, जेड 0143) पर सवार होकर कात्रज-देहुरोड बायपास से बाणेर की ओर जा रहे थे। बावधन में टोयोटा शोरूम के सामने एक अज्ञात वाहन ने उनकी दोपहिया को टक्कर मार दी जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर और पैरों पर गहरी चोटें आने से इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।