लोकसभा चुनाव: राष्ट्रवादी कांग्रेस ने जारी की 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

पुणे : समाचार ऑनलाइन – राष्ट्रवादी कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपने 11 उम्मीदवारों की पहली सूची आज जारी कर दी है। यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गयी। इस दौरान राष्ट्रवादी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील, विधानपरिषद विरोधी पक्ष के नेता धनंजय मुंडे, नवाब मलिक, हेमंत टकले उपस्थित थे। राष्ट्रवादी ने महाराष्ट्र के 10 और लक्षद्वीप की 1 ऐसे 11 उम्मीदवारों की घोषणा की है। हातकणंगले लोकसभा सीट स्वाभीमानी संघटन के लिए छोड़ने की बात जयंत पाटील कही। वहीं मावड़ और माढ़ा की सीट का सस्पेंस अभी भी बरकार है।
उम्मीदवारों के नाम और निर्वाचन क्षेत्र
मुंबई उत्तर पूर्व – संजय दीना पाटील
बारामती – सुप्रिया सुले
बुलडाणा – राजेंद्र शिंगणे
सातारा – छत्रपती उदयनराजे भोसले
कोल्हापुर – धनंजय महाडिक
जलगांव – गुलाबराव देवकर
रायगड- सुनील तटकरे
ठाणे – आनंद परांजपे
परभणी –  राजे विटेकर
कल्याण – बाबाजी पाटील
लक्षद्वीप – मोहम्मद फैजल
हातकणंगले – स्वाभिमानी शेतकरी संघटन के साथ गठबंधन