भीमसृष्टि की मांग को लेकर लोकजनशक्ति पार्टी का आंदोलन

पिंपरीसंवाददाता: पुणे- मुंबई हाइवे पर पिंपरी चौक स्थित भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्मारक परिसर में मंजूर किये गए रमाबाई आंबेडकर का स्मारक और भीमसृष्टि का निमार्ण कार्य धीमी रफ्तार से शुरू है। यह शिकायत करते हुए लोकजनशक्ति पार्टी की पिंपरी चिंचवडी इकाई द्वारा शुक्रवार को पिंपरी चौक में प्रदर्शन किया गया। इस निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने की मांग को लेकर पार्टी द्वारा आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश सचिव धुराजी शिंदे में नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन आंदोलन में पार्टी के दलित सेना प्रदेशाध्यक्ष सुनिल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गिरने, प्रदेश सचिव दिपाली लोंढे, पुणे जिला क्रीडा अध्यक्ष विठ्ठल चव्हाण, चिंचवड विधानसभा अध्यक्ष दिनकर ओव्हाल, रयत विद्यार्थी मंच संस्थापक अध्यक्ष धम्मराज कांबले, पिंपरी चिंचवड शहर क्रीडा अध्यक्ष अंकुश कांबले, पुणे जिल्हा अल्पसंख्यक अध्यक्ष नसिम शेख, चिंचवड विधानसभा सचिव अनिल मकरे, युवा नेता आलोक गिरने, बंजारा प्रकोष्ठ राजकुमार चव्हाण, कांचन जावले, राहुल प्रधान, हरिभाऊ गायकवाड, गिरीष सोनवणे, पुणे जिला अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष विनोद भालेराव, हिराभाऊ लांडगे, आकाश शिंदे, शरद कांबले, संदीप गायकवाड, अशोक भोले, कांचन जावले आदि उपस्थित थे।