मनपा फायर ब्रिगेड जवानों का शानदार राहत कार्य

पुणे : समाचार ऑनलाईन – बाढ़ से जूझ रहे सांगली में पुणे मनपा के फायर ब्रिगेड जवानों ने राहत कार्य में मदद की। बाढ़ स्थिति में जरूरी सामग्रियां स्थानीय प्रशासन को पहुंचाने यह टीम गई थी। उन्होंने बाढ़ में फंसे 300 नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में मदद की। बाढ़ स्थिति में जरूरी सामग्रियां वहां के प्रशासन को प्रदान की गईं।
भारी बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हो गए है

कोल्हापुर, सातारा व सांगली क्षेत्रों में भारी बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हो गए हैं। वहां के नागरिकों को बाढ़ से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर लेकर जाने में वहां का स्थानीय प्रशासन जूट गया है। स्थानीय प्रशासन की मदद में एनडीआरएफ की टीमें जूट गई हैं। पुणे मनपा से बाढ़ में मदद कार्य में जरूरी सामग्रियों की मांग वहां के प्रशासन ने की थी। पुणे मनपा के फायर ब्रिगेड प्रमुख प्रशांत रणपिसे ने संपूर्ण सामग्रियों के साथ दो रबर बोट, 6 लाइफ रिंग और 6 लाइफ जैकेट की सामग्रियां लेकर फायर ब्रिगेड के जवान प्रशांत गायकर, प्रकाश शेलार और ड्राइवर हनुमंत चकोर को सांगली भेजा। भारी बाढ़ के कारण फायर ब्रिगेड की टीम को सांगली के पुल से आगे नहीं जा सके। सांगली स्थित शिरोल क्षेत्र में सामग्रियां पहुंचाईं। सामग्रियां वहां के प्रशासन को पहुंचाकर वापस पुणे लौटना था। वापस जाने का रोड पानी से बंद होने से वहां के प्रशासन प्रमुख ने पुणे फायर ब्रिगेड टीम को विश्राम करने को बताया। पानी कम होने के बाद वापस जाने को कहा।

300 नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
वहां की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशांत गायकर व प्रकाश शेलार के साथ हनुमंत चकोर ने विश्राम नहीं कर नागरिकों को बचाने के राहत कार्य में जुट गए। बाढ़ के पानी में फंसे कनवाड़, हासूर और कुटवाड गांव के नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर लाने का कार्य एनडीआरएफ की टीम के साथ किया। करीब 300 नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर लाया गया। राहत कार्य होने के बाद पुणे की ओर यह टीम रवाना हुई। स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ के जवानों को पुणे फायर ब्रिगेड टीम की मिली मदद से राहत कार्य में तेजी आयी।