Maharashtra | महाराष्ट्र के वर्धा नदी में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत की आशंका

वरुद – Maharashtra | महाराष्ट्र के वर्धा जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। वर्धा नदी में एक नाव पलट गयी। हादसे में 11 लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। घटना बेनोदा थाना (benoda police station) क्षेत्र के वरुद तालुका के झुंज गांव के पास हुई। प्रशासन जांच में जुट गई है। नाव कैसे डूबी, घटना के कितने लोग थे, क्या हुआ आख़िरकार (Maharashtra) इन सब सवालों के जवाब पुलिस ढूंढ़ने में लगी है।

जानकारी के अनुसार, वर्धा जिले में पिछले आठ दिनों से भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। नदी के एक किनारे से दूसरी तरफ जाते समय नौका का हादसे का शिकार हो गई। कहा जा रहा है कि यह हादसा नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार होने के कारण हुआ होगा। नाव में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। नाव नदी के बीचोबीच डूब गई। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने फौरन राहत कार्य शुरू किया और कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। अब तक तीन शव निकाले जा चुके हैं और आठ अन्य की तलाश की जा रही है।

नांव डूबने की खबर मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और खोज एवं बचाव कार्य जोरों पर है। कहा जा रहा है कि एक परिवार के कुछ सदस्य दशक्रिया अनुष्ठान के लिए सुबह करीब 10 बजे गडेगांव आए थे। जब वे लौट रहे थे तभी नाव पलट गई।

 

Mumbai | आखिरकार राज ठाकरे का यह ‘मुद्दा’ भाया और मुख्यमंत्री ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

मुंबई के साकीनाका इलाके में निर्भया कांड के बाद एक बार फिर महिला सुरक्षा (women safety) का मुद्दा सामने आया ( Mumbai) है। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray ) ने महिला सुरक्षा उपायों पर समीक्षा बैठक की। इस मौके पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अधिकारियों को अहम निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों से पता चलता है कि मुख्यमंत्री ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) द्वारा बार-बार की जाने वाली मांगों को मान लिया हैं।