Maharashtra Cinema Hall Reopen | महाराष्ट्र में सिनेमा हॉल और थियेटर्स 22 अक्टूबर से होंगे शुरू

मुंबई (Mumbai News) : कोरोना की वजह से राज्य में कई तरह की पाबंदियां (Restrictions) लगाई गई थी। इसके अंतर्गत सिनेमा हॉल और थियेटर्स बंद रहे। अब सिनेमाघरों और थियेटर को शुरू (Maharashtra Cinema Hall Reopen) करने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray) के नेतृत्व में सरकारी निवासस्थान वर्षा पर अहम बैठक हुई। 22 अक्टूबर से सिनेमा हॉल और थियेटर (Maharashtra Cinema Hall Reopen) को शुरू करने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घोषणा की है कि राज्य में सिनेमाघरों और थियेटर को 22 अक्टूबर से स्वास्थ्य मानदंडों के अनुपालन में खोलने की अनुमति दी जाएगी। इस संबंध में विस्तृत एसओपी तैयार करने का काम चल रहा है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने टास्क फोर्स (Task Force ) के सदस्यों, सांसद संजय राउत, मुख्य सचिव सीताराम कुंटे, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य डॉ प्रदीप व्यास (Dr. Pradeep Vyas) और निर्माता रोहित शेट्टी (Rohit Shetty), कुणाल कपूर, मकरंद देशपांडे, सुबोध भावे, आदेश बांदेकर और नाटक के क्षेत्र में गणमान्य व्यक्तियों के साथ चर्चा की।

 

मनोरंजन सृष्टि द्वारा लंबे समय से थिएटरों शुरू करने की मांग की जा रही थी। कलाकारों की तरह पर्दे के पीछे काम करने वाले लाखों लोग फिल्मों और नाटकों पर निर्भर हैं। फिल्म निर्माण के लिए मुंबई (Mumbai) सबसे महत्वपूर्ण शहर है। क्योंकि मुंबई से बड़े पैमाने पर पैसा मिलता है। मनोरंजन कर भी राज्य सरकार (State Government) के खजाने में आते हैं।

 

कई बड़ी फिल्में रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं। रोहित शेट्टी बॉलीवुड (Bollywood) में एक बड़ा नाम है। वह आज की बैठक में मौजूद थे। तीसरी लहर का खतरा अब कम हो गया है। कई चीजें शुरू हो गई हैं। सिनेमा, थियेटर सरकार के खजाने में अच्छी मात्रा में कर जमा कर सकते हैं। अपने सामने आ रहे आर्थिक संकट (Economic Crisis) को लेकर राज्य के कई वरिष्ठ कलाकारों ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है। साथ ही थिएटर संचालक, मालिक व उसके स्टाफ की मांगों पर भी ध्यान नहीं दिया गया है।

इसे लेकर अभी विवाद शुरू था। देश के अन्य राज्यों में भी कोरोना रोकथाम नियमों का पालन करते हुए थियेटर शुरू कर दिए गए हैं। इसलिए महाराष्ट्र (Maharashtra) में भी थियेटर शुरू करने की मांग की गई।

 

 

Pune | पुणे में पाबंदियों में दी जाएगी ढील? पालक मंत्री अजीत पवार ने दिए संकेत!

Coronavirus Update | देश में नए मरीजों की संख्या 30,000 से भी कम; केरल में 17,000