Maharashtra | एक साथ आये तो भावी सहकारी… मुख्यमंत्री के बयान के बाद राजनीतिक गलियारे में चर्चा शुरू 

औरंगाबाद, 17 सितंबर : Maharashtra | औरंगाबाद दौरे पर गए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ऐसा कोई बयान दिया है जिससे शिवसेना-भाजपा का फिर से गठबंधन होने की जोरदार (Maharashtra) चर्चा शुरू हो गई है। भाजपा के केंद्रीय रेलवे राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री भागवत कराड की तरफ देखते हुए एक साथ आने का बयान दिया है जिसकी वजह से कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।

आखिर क्या कहा मुख्यमंत्री ने ? 
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जब मंच पर भाषण देने आये तो उन्होंने कहा कि  मंच पर उपस्थित पूर्व, वर्तमान और भविष्य में साथ आने वाले भावी सहकारी  कहा।  यह बयान  रावसाहेब दानवे  के सामने किये जाने की वजह से चर्चा शुरू हो गई है।
सार्वजनिक मंच से मुख्यमंत्री दवारा दिए गए बयान से भाजपा शिवसेना के बीच फिर से गठबंधन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।  मुख्यमंत्री दवारा दिया गया यह बयान सांकेतिक है क्या ? यह देखना महत्वपूर्ण होगा।  इस कार्यक्रम में भाजपा नेता और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री भागवत कराड  भी मौजूद थे।
इससे पहले गुरुवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के बयान से राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई थी।  उन्होंने कहा था कि अब मुझे पूर्व मंत्री नहीं कहे. एक दो दिनों में जो होगा वह पता चलेगा।    इसके बाद से ही राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है और कई तरह के तर्क वितर्क किये जा  रहे है।  देहु में एक मंच से उन्होंने इस तरह का बयान दिया।   इसके बाद मुख्यमंत्री के बयान को उसी संदर्भ में जोड़कर देखा जा रहा है।   अब सवाल उठ रहा है कि क्या यह भाजपा शिवसेना के फिर से साथ आने का संकेत है ?

 

Pune | चाकण के नगरसेवक के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज