Maharashtra Coronavirus Update | तीसरी लहर का मुंबई, पुणे को सबसे ज्यादा खतरा; महाराष्ट्र में लगभग 60 लाख मरीजों की संभावना

मुंबई (Mumbai News) : राज्य में कोरोना की तीसरी लहर (Maharashtra Coronavirus Update) आने से कोरोना मरीजों (Maharashtra Coronavirus Update) की संख्या लगभग 60 लाख तक जा सकती है। मुंबई (Mumbai) और पुणे (Pune) में सबसे ज्यादा मरीज दर्ज हो सकते हैं, ऐसा रिसर्च सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने किया है।

 

कोरोना की दूसरी लहर में 11 मार्च को सबसे ज्यादा 91,100 मरीज दर्ज हुए थे। तीसरी लहर में यह आंकड़ा सिर्फ मुंबई में 1 लाख 36 हजार तक पहुंच सकता है। पुणे में 19 मार्च को 1.25 लाख मरीज दर्ज हुए थे। तीसरी लहर (Corona Third Wave) में यह आंकड़ा 1.87 लाख तक पहुंच सकता है।

 

राज्य में पुणे और मुंबई में सबसे ज्यादा मरीज मिलने की संभावना है। इस पर मात करने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग (Public Health Department) को इसके लिए सर्वसमावेशक रूपरेखा तैयार करने की जरूरत है। इस दृष्टि से काम चल रहा है, यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी है।

 

मुंबई (Mumbai) में तीसरी लहर का अंदाजा व्यत किया गया जिसमें एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज 1.36 लाख तक आ सकते हैं। इसमें 88 हजार 823 मरीज को होम क्वारंटाइन, 47 हजार 928 मरीज को अस्पताल और 957 मरीज को आईसीयू बेड (ICU beds) की जरुरत पड़ सकती है। पुणे (Pune) में 1.21 लाख मरीज को होम क्वारंटाइन और 1214 मरीज को आईसीयू बेड की जरूरत पड़ सकती है। ठाणे (Thane) में कोरोना की दूसरी लहर में एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज 86 हजार 732 मरीज मिले थे। वहीं तीसरी लहर में यह आंकड़ा 1.3 लाख तक जा सकता है और 911 लोगों को आईसीयू बेड की जरूरत हो सकती है।

 

मुंबई को 250 मेट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत

 

नागपुर (Nagpur) में मरीज की संख्या 80 हजार से बढकर 1.21 लाख हो सकती है। इसमें 850 लोगों को आईसीयू बेड की जरूरत पड़ सकती है, ऐसा अंदाजा लगाया गया है। मुंबई को तीसरी लहर में 250 मेट्रिक टन ऑक्सीजन (oxygen) की जरूरत हो सकती है।

पुणे में यह आंकड़ा 270 मेट्रिक टन तक जा सकता है। ठाणे में 187 मेट्रिक टन व नासिक में 114 मेट्रिक टन ऑक्सीजन (oxygen) की जरूरत पड़ सकती है।

 

 

Narayan Rane | नारायण राणे की सोनिया गांधी की सलाह पर गिरफ़्तारी ? नाशिक पुलिस कमिश्नर के उस बयान के बाद भाजपा ने लगाया आरोप

Pune News | OMG! पुणे में भैंस के धक्का देने पर आईटी इंजीनियर ने सीधे मालिक के खिलाफ कराया मामला दर्ज