Maharashtra Crime Rate |  बलात्कार की घटना में देश में महाराष्ट्र 23वे स्थान पर, महिला अत्याचार के मामले में दसवां 

मुंबई, 23 सितंबर : Maharashtra Crime Rate | साकीनाका बलात्कार घटना के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गर्मा गई है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Record Bureau) के 2020 के आंकड़ों के अनुसार बलात्कार क्राइम  रेट (rape crime rate) में महाराष्ट्र 23वे नंबर पर है।  जबकि पिछले एक वर्ष में देशभर में हुए बलात्कार की घटना में महाराष्ट्र चौथे स्थान (Maharashtra Crime Rate) पर है।  महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार के कुल मामलों में राज्य 10 वे नंबर पर है।
एनसीआरबी केंद्र सरकार (NCRB Central Government) के अधीन काम करने वाली संस्था है।  हर वर्ष इस संस्था दवारा देश में हुए अपराध का आंकड़ा जारी किया जाता है।  राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) ने दो  दिन का विशेष अधिवेशन बुलाने का सुझाव दिया था।  इसे लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने देशभर में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार की सूची राज्यपाल के पास भेजी थी। इसे देखते हुए गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल (Dilip Walse Patil) ने महाराष्ट्र में अपराध कम होने का आंकड़ा पेश किया है।
देशभर में पिछले वर्ष भर में जितनी घटनाएं हुई उसमे महाराष्ट्र चौथे स्थान पर है।  सबसे अधिक बलात्कार की घटना 5310 राजस्थान में हुई।  इसके बाद उत्तर प्रदेश में 2769 , मध्य प्रदेश में 2339 और महाराष्ट्र में 2061 घटना हुई थी।  2020 में देशभर में 219 के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई थी. इनमे 20 घटना महाराष्ट्र की है।  राज्य में 2018 में 23 और 2019 में 15 ऐसी घटना हुई थी।  दहेज़ हत्या के मामले में राज्य का स्थान 9वा है।  इस अपराध में राज्य देशभर में 18वे स्थान पर है।
अत्याचार के अपराध के मामले महाराष्ट्र में कम हो रहे 
2018 –   35,497
2019  – 37,144
2020  – 31,954
मुख्यमंत्री के पत्र का गुजरात कनेक्शन 
राज्यपाल को लिखे गए पत्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुजरात को भी लेकर आंकड़ा दिया था।  इस पत्र   में ठाकरे ने कहा कि गुजरात पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार 14 महिलाओं को  बलात्कार, यौन शोषण जैसे अत्याचार का सामना करना पड़ा।  पिछले कुछ समय में अहमदाबाद से 2908 महिला लापता हुई है।  पिछले दो वर्ष में गुजरात से 14 हज़ार 229 महिला लापता हो गई।  2015 से गुजरात में निर्दयी अत्याचार ने अपना  पांव पसार रखा है।  इस पत्र का राज्य भाजपा के नेताओं ने होली जलाई थी।
बलात्कार का क्राइम रेट 
राजस्थान – 13. 9%
दिल्ली – 10. 5%
हरियाणा – 10%
आसाम – 9. 7%
मध्य प्रदेश – 3. 5%
महाराष्ट्र – 3. 5%
 
अत्याचार का मामला 
(महाराष्ट्र का देश में 10वा नंबर )
उड़ीसा – 55. 8%
आसाम – 27. 2%
तेलंगाना – 26. 3%
राजस्थान – 22. 7%
महाराष्ट्र – 16. 8%

 

Pune | खेड घाट के इंदिरा पाझर तालाब में 26 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

&nbsp