Maharashtra delta plus variant cases | राज्य में कोरोना डेल्टा प्लस के संक्रमित बढे; पुणे जिले में मिले और….

 
 

पुणे, 12 अगस्त : (Maharashtra delta plus variant cases) कोरोना संक्रमण के डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।  तीन दिनों में नए 20 मरीज मिले है।  इस तरह से इस वेरिएंट (Maharashtra delta plus variant cases) के मरीजों की संख्या 65 हो गई है।  पुणे (pune) , मुंबई (mumbai) में इस संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।  लेकिन नांदेड़, गोंदिया, रायगढ़, चंद्रपुर और अकोला (Nanded, Gondia, Raigarh, Chandrapur and Akola) में भी नए मरीज मिल रहे है।

हर महीने हर जिले से 100 सैंपल दिल्ली के कौंसिल ऑफ़ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च संस्था के तहत काम करने वाली इंस्टिट्यूट ऑफ़ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटेड बायोलॉजी लैब में जांच के लिए भेजी जाती है। इससे यह नया आंकड़ा सामने आया है. रविवार को यह संख्या 45 थी।
डेल्टा प्लस के सबसे अधिक मरीज जलगांव में मिले है।  लेकिन नांदेड़, गोंदिया, रायगढ़, चंद्रपुर और अकोला में भी नए मरीज मिल रहे है।
जलगांव में पहले की ही तरह 13 मरीज है।  लेकिन रत्नागिरी में एक, मुंबई में पांच, ठाणे में एक, पुणे में तीन, पालघर में दो मरीज बढ़ गए है।  नांदेड़, गोंदिया और रायगढ़ में से प्रत्येक में दो-दो मरीज मिले है।  चंद्रपुर और अकोला में एक-एक मरीज मिले है।
युवाओं और महिलाओं की संख्या अधिक 
डेल्टा प्लस के शिकार मरीजों में सबसे अधिक संख्या महिलाओ की है।  युवाओ और महिला मरीजों की संख्या बढ़ रही है. नए आकंड़े के अनुसार 32 पुरुष और 33 महिलाएं डेल्टा प्लस की शिकार हुई है।  इसके अलावा 19 से 45 वर्ष तक युवाओ में यह संख्या बढ़कर 33 हो गई है।  46 से 60 वर्ष के 17 मरीज है।  18 वर्ष से कम उम्र के 6 बच्चे इसके शिकार हुए है।  जबकि 60 वर्ष से अधिक उम्र के मरीजों की संख्या 8 है।
डेल्टा प्लस बाधित जिला स्तरीय संख्या 
जलगांव – 13, रत्नागिरी- 12, मुंबई- 11, ठाणे-6, पुणे-6, पालघर – 3, सिंधुदुर्ग – 1, सांगली – 1, कोल्हापुर – 1, बीड – 1, नांदेड़ – 2, गोंदिया – 2, रायगढ़ – 2, चंद्रपुर – 1, अकोला – 1