Maharashtra: नागपुर में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक का डर्टी पिक्चर! तीन महिला होमगार्ड से अश्लील हरकत

नागपुर: ऑनलाइन टीम- यशोधरानगर पुलिस थाने के वरिष्ट पुलिस निरीक्षक अशोक मेश्राम के खिलाफ तीन महिला होमगार्ड ने अश्लील हरकत करने की शिकायत पुलिस उपायुक्त निलोत्पल से की है। उसके बाद उन्होने इस संदर्भ में पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार को इन सभी घटना की जानकारी दी। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त ने मेश्राम को निलंबित कर दिया गया।

इस बारे में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी इस तरह से है, यशोधरानगर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक मेश्राम ने 12 जून को कैबिन में बुलाकर 24 वर्षीय महिला होमगार्ड को महंगे गिफ्ट देने का लालच देते हुए अश्लील हरकत की। इसके साथ ही अन्य दो महिला होमगार्ड से भी मेश्राम ने आपत्तिजनक व्यवहार किया। उसके बाद इन तीनों महिला होमगार्ड ने इसकी शिकायत पुलिस उपायुक्त निलोत्पल से गुरुवार को की। निलोत्पल ने पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार को इस घटना की जानकारी दी।

उसके बाद आधी रात को 2 बजे के आसपास मेश्राम के खिलाफ यशोधरानगर पुलिस थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया। इस मामले में जांच विशाखा समिति की अध्यक्षा पुलिस उपायुक्त विनीता शाहू कर रही हैं। इस दौरान सरकारी पिस्तौल व वर्दी पुलिस मुख्यालय में जमा कर मेश्राम को मुख्यालय छोड़ने की मनाही की गई है।