गणेशोत्सव में विदेशी पर्यटकों को लुभाने में जुटी महाराष्ट्र सरकार

पुणे। समाचार ऑनलाइन

महाराष्ट्र के सबसे बड़े पर्व गणेश उत्सव की तैयारियां मुंबई सहित पूरे राज्य में जोरों पर चल रही है। इस बार राज्य सरकार की योजना गणेशोत्सव को वैश्विक स्तर का प्रदर्शित करने की है। इस कड़ी में विदेशी पर्यटकों को विसर्जन के मनमोहक दृश्य दिखाने की खास व्यवस्था की जा रही है। सरकार को उम्मीद है कि इससे पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। इसके लिए राज्य पर्यटन विकास निगम और मुंबई मनपा ने विशेष रूप से विदेश में गणेशोत्सव को प्रदर्शित करने की योजना बनाई है।

[amazon_link asins=’B075F8RW8G,B016M6WHRY,B074DG5G4H,B01LVV63P2′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’a9343e7d-b1aa-11e8-8c1f-df452ca6dd49′]

पुणे : कुरियर कंपनी से साढ़े पांच लाख रुपए चुरानेवाले को पुलिस ने 4 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

इस योजना के तहत गिरगांव चौपाटी में गणेश विसर्जन देखने के लिए विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इस साल विशेष व्यवस्था की जा रही है। गणेश विसर्जन को वैश्विक पटल पर लाने की योजनाओं को बताते हुए महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल ने कहा कि गिरगांव चौपाटी पर एक विशेष मंच स्थापित किया जाएगा जिससे विदेशी पर्यटकों को इस त्योहार में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस मंच पर एकसाथ 300 से अधिक पर्यटक खड़े हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई पर्यटक मुंबई में गणेशोत्सव को देखने के लिए उत्सुक हैं। गणेश विसर्जन को संगठित तरीके से देखने की योजना बनाई जा रही है।

विज्ञापन

विदेशी पर्यटक महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम की वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं। विदेशी पर्यटन कंपनियों के ट्रैवल एजेंटों को इसके बारे में सूचित किया गया है। वेबसाइट पर पंजीकरण करने के बाद पर्यटकों को होटल से गिरगांव चौपाटी तक लाने की भी योजना बनाई गई है। गणपति के विसर्जन उत्सव का आनंद लेने के लिए पिछले साल थाईलैंड से 175 से अधिक पर्यटक आए थे। उन्होंने कहा कि एमटीडीसी और बीएमसी का गणेशोत्सव को अंतरराष्ट्रीय त्योहार के रूप में स्थापित करने का विचार है। इस बार 13 सितंबर से शुरू होने वाला गणेशोत्सव 10 दिन तक चलेगा। प्रशासन सुरक्षा और सौंदर्यीकरण पर खास ध्यान दे रहा है। गिरगांव चौपाटी पर खास तरह की चमकीली लाइट और विसर्जन देखने वालों की सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। गणेश विसर्जन के साथ महाराष्ट्र की समृद्धि संस्कृति की झलक भी पेश की जाएगी।