Maharashtra Lockdown: मंत्री अस्लम शेख ने दिया संकेत, 1 जून से किस पर रोक और किस पर छूट?

ऑनलाइन टीम: कोरोना की चेन तोड़ने के लिए राज्य में 1 जून तक लॉकडाउन लगाया गया है। हालांकि बीते कई दिनों से राज्य में मरीज़ों की संख्या में गिरावट देखने को मिल रही है फिर भी कोरोना संक्रमण फिर से न बढ़े, इसके लिए लॉकडाउन बढाने के संदर्भ में हलचल शुरू है। इस बारे में अब मुंबई के पालक मंत्री अस्लम शेख ने महत्वपूर्ण भूमिका स्पष्ट की। जब तक मुंबई और महाराष्ट्र में वैक्सीनेशन 50 प्रतिशत के ऊपर नहीं जाता तब तक लॉकडाउन में किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। ऐसा करने से कोरोना को फिर से आमंत्रण देने जैसा है, ऐसा अस्लम शेख ने कहा है।

मंत्री शेख ने कहा कि मुंबई के बारे में विचार किया तो वैक्सीनेशन का आंकड़ा अभी भी कम है। नियमों में किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। लॉकडाउन में क्या बदलाव करना है, कौन से दुकान खोलने हैं, एसी के दुकान, सैलून, इलेक्ट्रॉनिक्स के दुकान पर लगे प्रतिबंध हटाए जाएंगे क्या? इसका विचार शुरू है। इस संदर्भ में राज्य सरकार द्वारा नियुक्त किए गए कोविड टास्क फोर्स द्वारा विचार कर सिफारिश की जाएगी।

उसके बाद राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा, ऐसा शेख ने कहा। इस बीच तीसरी लहर के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार होगी। देश में जिस रफ्तार से वैक्सीनेशन होना चाहिए उस रफ्तार से नहीं हुआ। केंद्र का नियोजन व्यवस्थित नहीं होने के कारण इस परिस्थिति का सामना करना पड़ा। तीसरी लहर छोटे बच्चों और युवाओ के लिए ज्यादा खतरनाक होने की चेतावनी दी गई है। इसलिए मुंबई के नए कोविड सेंटर में छोटे बच्चो के लिए विशेष वार्ड की व्यवस्था की है। मुंबई में विशेषत: कोविड पीडियाट्रिक डॉक्टर की एक टास्क फोर्स भी तैयार करने की जानकारी शेख ने दी है।