मुंबई (Mumbai News) : Maharashtra | दशहरा के मुहूर्त पर कई परिवारों का खुद का घर होने का सपना पूरा होगा। क्योंकि आज म्हाडा कोंकण मंडल (MHADA Konkan Mandal) के 8 हज़ार 948 घरों की लॉटरी घोषित की गई। म्हाडा ने पिछले महीने ठाणे (Thane) और पालघर (Palghar) जिले के घरों के लिए लॉटरी की घोषणा की थी। इस लॉटरी में 8 हज़ार 848 घरों के लिए 2 लाख 46 हज़ार आवेदन आये थे। इस वजह से इस लॉटरी को लेकर दिलचस्पी भी बढ़ गई है। आज सुबह 10 बजे से इन घरों के लॉटरी की शुरुआत (Maharashtra) हुई। एक संकेत नंबर के अनुसार ऑनलाइन लॉटरी (Online Lottery) निकाली गई।
म्हाडा के कोंकण मंडल (MHADA Konkan Mandal) के 8 हज़ार 948 घरों के लिए गुरुवार को ऑनलाइन लॉटरी निकलेगी। इसके लिए 2 लाख 46 हज़ार आवेदन आये है। लॉटरी का सीधा प्रसारण किया जाएगा। गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) के हाथों लॉटरी निकालने का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर केंद्रीय पंचायत राज्य मंत्री कपिल पाटिल (Kapil Patil), नगर विकास मंत्री और ठाणे के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और ठाणे के महापौर नरेश म्हस्के आदि उपस्थित थे। जबकि गृह निर्माण राज्य मंत्री सतेज पाटिल (Satej Patil) ; ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
कोंकण मंडल के वर्ष 2021 के लॉटरी के इच्छुक आवेदनकर्ताओं को आवेदन जमा करते वक़्त 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 के इन 12 महीनों की औसत मासिक पारिवारिक कमाई को आधार बनाया गया है। इसके अनुसार उपरोक्त अवधि में इकोनोमिकली वीकर सेक्शन (Economically Weaker Section) (EWS) के आवेदनकर्ताओं की औसत मासिक पारिवारिक कमाई 25 हज़ार रुपए तक हो। LIG आवेदनकर्ताओं की औसत मासिक पारिवारिक इनकम 25001 से 50 रुपए तक हो।
MIG आवेदनकर्ताओं की औसत मासिक इनकम 50001 रुपए से 75 हज़ार रुपए तक होनी चाहिए। HIG आवेदनकर्ताओं की औसत मासिक पारिवारिक इनकम (Monthly Family Income) 75 हज़ार रुपए से अधिक होना आवश्यक है।
Maharashtra College Reopen | 20 अक्टूबर से राज्य में कॉलेज खुलेंगे, नियमावली घोषित