मारणे का स्वागत करने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

पुणे : कुख्यात अपराधी गजानन मारणे के तलोजा जेल से छूटने के बाद पुणे में रॉयल एंट्री एंट्री हुई। इसके बाद कोथरूड में महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना के जिलाध्यक्ष ने मारणे का स्वागत किय। जिलाध्यक्ष को मारणे का स्वागत करना महँगा पड़ा। जिलाध्यक्ष आशीष साबले को इस मामले में अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। उसे कोथरूड पुलिस ने कब्ज़े में लिया है।

दो हत्या के मामले में चल रहे मकोका केस में मारणे और उसके साथियो को 15 फरवरी को निर्दोष बरी किया।  बाहर आने के बाद गाजे बाजे के साथ 500 गाड़ियों के काफिले की रैली निकाली गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। मारणे को कोथरूड पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था, लेकिन उसे जमानत मिल गई। लेकिन अब इस रैली में शामिल हुए समर्थको और गाड़ियों को पुलिस ढूंढ रही है।

गजानन मारणे जब कोथरूड आया तो उसके स्वागत के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना के आशीष साबले उपस्थित थे। यह जानकारी सामने आते ही अपराध शाखा ने उसे गिरफ्तार किया और कोथरूड पुलिस को सौंप दिया।