Maharashtra Police Transfer | पुणे के पुलिस उपायुक्त पंकज देशमुख, मितेश घट्टे, स्वप्ना गोरे का तबादला; पुणे शहर में पुणे ग्रामीण के विवेक पाटिल

पुणे (Pune News) : पिछले कई दिनों से पुलिस उपायुक्त, अधीक्षक के रुके तबादले को गणेशोत्सव की पूर्व संध्या को मुहूर्त मिल गया है। राज्य (Maharashtra Police Transfer) के पुलिस उपायुक्त (Deputy Commissioner of Police) का तबादला किया है उसमें पुणे शहर के पंकज देशमुख (Pankaj Deshmukh), मितेश घट्टे (Mitesh Ghatte), स्वप्ना गोरे (Swapna Gore) का तबादला (Maharashtra Police Transfer) किया गया है। वहीं पुणे ग्रामीण पुलिस दल (Pune Rural Police Team) में अपर पुलिस अधीक्षक विवेक पाटिल (Additional Superintendent of Police Vivek Patil) को पुणे शहर पुलिस दल (Pune City Police Team) में उपायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है।

 

पुणे शहर, पिंपरी चिंचवड व जिले के विविध अस्थापना के पुलिस उपायुक्तके नाम, वर्तमान पद और तबादले का स्थान

 

पंकज देशमुख (पुणे शहर से पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध, सीआईडी पुणे), मितेश घट्टे (पुणे शहर से अपर पुलिस अधीक्षक, पुणे ग्रामीण), स्वपा गोरे (पुणे शहर से प्राचार्य, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, सोलापुर), कविता नेरकर (‌अपर पुलिस अधीक्षक लोहमार्ग पुणे से अपर पुलिस अधीक्षक, अंबेजोगाई), संदीप आटोले (नानवीज दौंड से पुलिस उपायुक्त मुंबई शहर), तानाजी चिखले (समादेशक, दौंड से पुलिस अधीक्षक, महामार्ग सुरक्षा दस्ता, रायगड), गणेश शिंदे (पुलिस उपायुक्त बंद्रा परिमंडल मुंबई से अपर पुलिस अधीक्षक लोहमार्ग, पुणे), डॉ. काकासाहेब डोले (प्राचार्य, लातूर से पुलिस उपायुक्त पिंपरी चिंचवड)।

 

रोहीदास पवार (प्राचार्य, नानवीज दौंड से पुणे शहर), विवेक पाटिल (अपर पुलिस अधीक्षक पुणे ग्रामीण से पुणे शहर), कल्पना बारवकर (नांदेड से प्राचार्य, राज्य रिजर्व पुलिस बल, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, नानवीज, दौंड, पुणे), नवनीत कुमार कांवत (पुणे ग्रामीण से अपर अधीक्षक, उस्मानाबाद), नीवा जैन (समादेशक, राज्य रिजर्व बल, गुट 1 पुणे से पुलिस अधीक्षक, उस्मानाबाद), एस वी पाठक (समादेशक, दौंड से पुलिस उपायुक्त मुंबई शहर), शशीकुमार मीना (मुंबई शहर से समादेशक, राज्य रिजर्व बल, गुट 1), वसंत परदेशी (वाशिम से समादेशक, राज्य रिजर्व बल, गुट 7 दौंड), विनीता साहु (नागपुर शहर से समादेशक, राज्य रिजर्व बल, गुट 5 दौंड) एसजी दिवाण (पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, पुणे से समादेशक, राज्य रिजर्व बल गुट 13, कोल्हापुर), दिगंबर प्रधान (पुलिस अधीक्षक,महामार्ग सुरक्षा, ठाणे से दक्षता अधिकारी, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण, पुणे), तुषार दोषी (प्राचार्य, मरोल से पुलिस अधीक्षक, एटीएस, पुणे)

 

 

Mumbai | राज्य सरकार का बड़ा फैसला, मराठवाड़ा में स्कूलों की मरम्मत के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान

Pune Anti Corruption | सहायक पुलिस निरीक्षक ने बिचौलियों के माध्यम से शिकायतकर्ता से किया था ‘संपर्क’, जानें क्या है इनसाईड स्टोरी