अमरावती , 11 सितंबर : Maharashtra | मुंबई के साकीनाका परिसर में महिला के साथ बलात्कार की घटना हुई. इस महिला की उपचार के दौरान हॉस्पिटल में मौत हो गई। इस घटना को लेकर नाराजगी व्यक्त की जा रही है। बलात्कार (rape) की एक और घटना ( Maharashtra) सामने आई है। अमरावती (amravati) के दर्यापुर में एक नाबालिग बलात्कार पीड़ित ने फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide) कर ली है। खास बात यह है कि लड़की 7 महीने की गर्भवती थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अमरावती के दर्यापुर में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की घटना घटी थी। वह 17 साल की थी। इस मामले में पुलिस में एक आरोपी को गिरफ्तार कर पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। येवदा पुलिस घटना की जांच कर रही है।
पीड़ित लड़की के माता-पिता के साथ दर्यापुर में रहती थी। एक युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इससे लड़की गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी लड़की के घर वालों को नहीं थी। लड़की के आत्महत्या के बाद पोस्टमार्टम में उसके गर्भवती होने का खुलासा हुआ है। बदनामी के डर से लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज
आरोपी युवक ने लड़की के साथ बार-बार बलात्कार किये जाने की शिकायत मिली है। इससे लड़की गर्भवती हो गई और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट ने 15 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। यह जानकारी सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर दिलीप पाटिल ने दी है।
Mumbai | मुंबई के वसई में रिमोट कंट्रोल की मदद से 6 करोड़ की बिजली चोरी