Maharashtra | बलात्कार पीड़ित छात्रा ने जीवन का किया भयावह अंत ; नागपुर में मन को विचलित करने वाली घटना 

नागपुर, 16 सितंबर : Maharashtra |  नागपुर में एक और बलात्कार की घटना हुई है।  इस घटना में नाबालिग को निशाना बनाया गया था ।  इस घटना (Maharashtra) की पीड़िता ने सोमवार की दोपहर घर में किसी के नहीं होने पर आत्महत्या (suicide) कर अपना जीवन खत्म कर लिया।  यह घटना नागपुर के जरीपटका पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई।  इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।

आखिर क्या है मामला ? 
17 वर्षीय पीड़ित लड़की 11 वी में पढ़ती थी।  कुछ दिन पहले 20 वर्षीय आरोपी विकास भुजाडे ने पीड़ित लड़की को शादी का झांसा देकर घर लेकर भाग गया था।  आरोपी पीड़ित लड़की  रिश्तेदार है।  जून महीने में पीड़िता को घर से भगाकर आरोपी उसे बंगलुरु लेकर गया था।
पीड़ित लड़की के अचानक घर से गायब हो जाने के कारण घरवालों ने जरीपटका पुलिस स्टेशन के अपहरण का केस दर्ज कराया था।  इस मामले की जांच का दायरा बढ़ाया गया तो पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी बंगलुरु में है।  इसके बाद पुलिस ने बंगलुरु जाकर विकास को कस्टडी में ले लिया और पीड़ित लड़की को आजाद कराया।  लेकिन पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी ने लड़की का लैंगिक शोषण किया था।
इसकी वजह से पीड़िता गर्भवती हो गई थी।  लेकिन घर वालों की सहमति से उसका गर्भपात करा दिया गया।  इस घटना के बाद से ही पिछले कुछ दिनों से लड़की तनाव में थी।  सोमवार की दोपहर जब घर में कोई नहीं था पीड़ित लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  लेकिन उसने आत्महत्या क्यों कि यह साफ नहीं हो पाया है।  घटना की जांच पुलिस कर रही है।

 

OMG! कमर में बंधा पट्टा ट्रेन के दरवाजे में फंस गया ; हड़बड़ी में हुई महिला की दर्दनाक मौत