महाराष्ट्र : राज्य में मानसून की वापसी के संकेत; आज महाराष्ट्र भर में होगी बारिश 

मुंबई, 26 जून : मानसून का आगमन होने के बाद राज्य में दमदार बारिश की शुरुआत हुई थी।  लेकिन जून महीने के आखिर सप्ताह में मुंबई सहित महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की और मध्यम बारिश हुई है।  इसके बाद अब जुलाई महीने में फिर से मानसून के दमदार हाजरी लगाने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।  इससे पहले आज महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।  आज सुबह से ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादलनुमा वातावरण देखा गया।

ऐसे में अगले दो से तीन घंटे में महाराष्ट्र के अधिकांश जिलों में तेज़ हवाओं के साथ मध्यम बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है।  दक्षिण कोंकण और पहाड़ी क्षेत्रों में जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में पिछले कुछ दिनों से राज्य में शांत पड़े मानसून के कमबैक के संकेत दिए गए है. लेकिन अभी अगले एक सप्ताह तक राज्य में ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।  इस अवधि में कुछ जगहों पर हल्की और मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

अरब समुन्द्र से आने वाली पश्चिमी हवा के कारण 30 जून तक कोंकण के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश की आशंका है।  जबकि मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में जून आखिर तक कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होगी।  हवा की चक्रीय स्थिति के कारण झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पूर्व मध्य प्रदेश के क्षेत्रों और विदर्भ के कुछ हिस्सों में 26 से 30 जून के बीच मूसलाधार बारिश की संभावना है।कुछ जगहों में तेज़ हवाएं चलने के साथ बिजली की कड़कने के साथ बारिश होगी।

इसके साथ ही आज विदर्भ के अधिकांश जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।  आज और कल विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिस की संभावना है।  लेकिन 28 जून को विदर्भ की कुछ जगहों पर मध्यम बारिश होगी।