महाराष्ट्र : राज्य अनलॉक होगा, ‘पांच’ स्तरों में बांटा गया , विस्तार से जाने 

मुंबई, 5 जून : राज्य में अनलॉक को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है।  इस आदेश पर अगले सप्ताह से अमल होगा।  यानी सोमवार से राज्य में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होगी।
कोरोना पॉजिटिविटी रेट और ऑक्सीजन बेड्स की उपलब्धता के आधार पर अब प्रतिबंधों में छूट दी जाएगी।  इसके लिए कुल 5 स्तर निश्चित किये गए है।  इसके अनुसार उन-उन जिलों में अनलॉक होगा।

मदद व पुनर्वसन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने गुरुवार को अनलॉक के संदर्भ में घोषणा की थी।  लेकिन इसके कुछ घंटे बाद ही राज्य सरकार ने खुलासा करते हुए साफ कर दिया कि कोई भी नियमावली अभी तक निश्चित नहीं की गई है।  इससे सरकारी भ्रम की स्थिति सामने आ गई।  लेकिन आख़िरकार शुक्रवार की मध्य रात्रि नियमावली जारी कर दिया गया।  राज्य में अनलॉक पांच स्तरों में किया गया है।  सप्ताह में पॉजिटिविटी रेट और ऑक्सीजन बेड्स की उपलब्धता के अनुसार पांच स्तरों में यह छूट दी जाएगी।
पांच स्तरों का बंटवारा
पहला स्तर – पॉजिटिविटी रेट 5% से कम और ऑक्सीजन बेड्स 25% से काम भरा है तो इस चरण में सब कुछ खोला जाएगा
दूसरा स्तर – पॉजिटिविटी रेट 5% और ऑक्सीजन बेड्स 25% से 40% भरा है।  ऐसे जिलों में पांच बजे तक सब कुछ खुला रहेगा।
तीसरा स्तर – पॉजिटिविटी रेट 5% से 10% और ऑक्सीजन बेड्स 40% से अधिक भरा है तो यहां पर शाम पांच बजे बाजार बंद हो जाएगा।
चौथा स्तर – पॉजिटिविटी रेट 10% से 20५ और ऑक्सीजन बेड्स 60% भरा है तो ऐसे जिलों में शाम पांच बजे के बाद सब कुछ बंद होगा।  शनिवार और रविवार को कामकाज बंद रहेगा।
पांचवां स्तर – पॉजिटिविटी 20% से अधिक और 75% से अधिक ऑक्सीज़न बेड्स भरे है तो कोई छूट नहीं दी जाएगी।
यह है पांच स्तर वाले जिले 
पहला स्तर – लातूर, नागपुर, नांदेड़, अहमदनगर, चंद्रपुर, धुले, वर्धा, भंडारा, बुलढाणा, गोंदिया, जालना, जलगांव , ठाणे
दूसरा स्तर – नाशिक, नंदुरबार, पालघर, उस्मानाबाद, परभणी, मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, औरंगाबाद, हिंगोली, गढ़चिरोली
तीसरा स्तर – पुणे, बीड़, यवतमाल, अकोला, वाशिम, अमरावती
चौथा स्तर – रायगढ़, सिंधुदुर्ग, सांगली, रत्नागिरी
पांचवां स्तर – कोल्हापुर