महाराष्ट्र की सबसे कम उम्र की लिंग परिवर्तन सर्जरी

बीड | समाचार ऑनलाइन

बीड़ जिले के चार वर्षीय के अयमान मोहम्मद खान, जिसे घर वाले आज तक लड़की समझ रहे थे, अब पता चला की वास्तव में वह एक लड़का है। यह जानकारी उसकी कार्योटाइपिंग रिपोर्टों से पता चला है। रिपोर्ट्स से यह पता चला है कि, अयमान में XY क्रोमोसोम है। बच्चे के, आगे निदान के लिए आज उसे सेंट जॉर्ज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अगर सब कुछ सही रहा तो, अयमान लिंग परिवर्तन सर्जरी ( genital reconstruction)करवाने वाला महाराष्ट्र का सबसे कम उम्र का मरीज होगा।

बच्चे के पिता जो एक ट्रक ड्राइवर है, उन्होंने बताया कि, हमने पहले ही कई टेस्ट करवाए है और आगे की जाँच के लिए उसे अस्पताल ले जा रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि, उसे एडमिट करने के बाद यह फैसला होगा की सर्जरी कब करना है। डॉक्टर रजत कपूर, जो एक प्लास्टिक सर्जन है, उनके मार्गदर्शन में बच्चे को पिछले एक महीने से हॉर्मोन सूपपरशन दवाइयां दी जा रहीं है।

[amazon_link asins=’B075FY4RWK,B0785JJF7L,B0798R8SZH’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’d3c77290-b1c4-11e8-8f4a-c15f656f7d61′]

अस्पताल के अधीक्षक, डॉ. मधुकर गायकवाड़ ने कहा कि, उसकी कार्योटाइपिंग रिपोर्टों से यह पता चलता है की वह लड़का है। उसके गुप्तांग अवकिसत है, इसलिए कुछ और प्राक्षिण के बाद ही यह तय होगा कि सर्जरी कब की जाएगी। बच्चे के पिता ने कहा ‘मैं खुश हु पर साथ ही मैं डरा हुआ भी हु’। मुझे अस्पताल पर पूरा भरोसा है। अस्पताल हमें आर्थिक मदद भी कर रहा है। पिछले महीने ही उसने अपना पांचवा जन्मदिन मनाया है। हमें आशा है कि आने वाले साल में रूप में जीवन मिले, जो उसकी पहचान है।