मुंबई : समाचार ऑनलाइन – देश भर में गर्मी ने कोहराम मचा रखा है। उत्तर भारत समेत महाराष्ट्र, राजस्थान में लू चल रही है। लोग सड़कों पर निकलने से कतरा रहे हैं। आम तो आम बॉलीवुड स्टार्स भी इस गर्मी से परेशान है। फिटनेस और हॉटनेस की प्रतिमा मलाइका अरोड़ा भीषण गर्मी में जिम जाती नजर आईं। इस दौरान मलाइका के साथ उनकी बहन अमृता भी नज़र आई। गर्मी का पता भी मलाइका के आउटफिट से ही चल रहा है।
गर्मी से परेशान मलाइका अरोड़ा ने अपनी शर्ट उतार दी। सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसमें मलाइका सिर्फ वेस्ट पहने और शर्ट को कमर पर बांधे नज़र आ रही है। वहीं मलाइका की बहन यहां ऑल ब्लैक आउटफिट में हैं। बात मलाइका की हो और अर्जुन कपूर का जिक्र न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। मलाइका का बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर डांस क्लासेज से निकलते हुए स्पॉट किए गए। हालांकि वह किस फिल्म के लिए डांस क्लासेज में समय बिता रहे हैं यह पता नहीं चल पाया है।
https://www.instagram.com/p/ByRxUSnn1Hq/?utm_source=ig_web_copy_link
अर्जुन कपूर के पास इन दिनों बस एक ही फिल्म है जिसकी शूटिंग में इस वक्त वह व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म का नाम पानीपत है।जिसमें वह सदाशिव राव भाउ के किरदार में नजर आएंगे। सदाशिव राव मराठा साम्राज्य के वक्त पेशवा के दीवान हुआ करते थे।