पुणे में दारु के नशे में मामा ने भांजे की हत्या

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे के हडपसर इलाके में एक 35 वर्षीय शख्स की सिर पर पत्थर से वार कर हत्या करने की घटना घटी। यह घटना देर रात घटी। शराब के नशे में मामा ने ही अपने भांजे की हत्या की।

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार संपत माणिकराव उडदे की हत्या की गई है। यह दोनों मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। हडपस र में मजदूरी काम करते हैं। देर रात मामा और भांजा साथ में बैठकर शराब पी रहे थे। नशे की हालत में दोनों के बीच झगड़ा हुआ। जिसके चलते मामा ने भांजे की हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद आरोपी फरार है। घटना की जानकारी वहां आसपास रहने वालों ने दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। फरार आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।