ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका, 4 बार विधायक रहे नेता भाजपा में शामिल

कोलकाता : समाचार ऑनलाइन – लोकसभा चुनाव नजदीक है। पुरे देश में लोकसभा चुनाव की चर्चा हो रही है। इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को एक और झटका लगा है। पार्टी के विधायक अर्जुन सिंह ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। भाटपाड़ा से टीएमसी विधायक अर्जुन सिंह नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और टीएमसी छोड़ बीजेपी में शामिल हो चुके मुकुल रॉय की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल हुए।

तृणमूल कांग्रेस में लगातार विधायक और सांसद पार्टी छोड़ रहे हैं। चार बार के विधायक अर्जुन सिंह का पार्टी छोड़कर जाना ममता के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। भाजपा पश्चिम बंगाल में मुख्य विपक्षी पार्टी बनने के लिए काफी मेहनत कर रही है। पार्टी को उम्मीद है कि 2014 लोकसभा चुनाव की तुलना में उसके प्रदर्शन में सुधार होगा। मंगलवार को ही टीएमसी के सांसद अनुपम हाजरा के साथ कांग्रेस विधायत दुलाल चंद्र बार और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक खगेन मुर्मू भी भाजपा की सदस्यता ली थी। किसी जमाने में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी रहे बोलपुर से तृणमूल सांसद को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए जनवरी में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। बता दें कि भाजपा ने पिछले आम चुनाव में दो लोकसभा सीटें जीती थीं।

खबरों की मानें तो आने वाले समय में टीएमसी के अन्य नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। चुनाव आयोग ने गत रविवार को लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी। पश्चिम बंगाल की लोकसभा की 42 सीटों के लिए सात चरणों में वोट डाले जाएंगे। यहां मुख्य मुकाबला टीएमसी और भाजपा के बीच माना जा रहा है।