ममता बनर्जी ने भाजपा को बताया उग्रवादी संगठन

कोलकाता। समाचार एजेंसी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इस बार भाजपा को उग्रवादी संगठन तक कह दिया और कहा कि ये पार्टी तो सिर्फ लोगों को लड़ाने का काम करती है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा की भाजपा सिर्फ ईसाई और मुस्लिमों के बीच ही लड़ाई नहीं करवा रही बल्कि हिंदुओं के बीच भी लड़ाई करवा रही है।

ममता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे काफी घमंडी हो गये हैं। वह मुस्लिमों, ईसाइयों और सिखों को नापसंद करते हैं। इतना ही नहीं, वह हिंदुओं को बांट रहे हैं। वे लोगों को पीट-पीट कर मार रहे हैं।

कांग्रेस, सीपीएम पर भी निशाना

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा, सीपीएम और माओवादी के साथ-साथ कांग्रेस भी समाज के स्याह पक्ष हैं। वे सभी एक साथ आए हैं। ईवीएम पर नजर रखिये, तीन महीने और 6 महीने में न सही, आठ महीने में चुनाव होंगे ही।

गौरतलब हो कि ममता बनर्जी और भाजपा के बीच तीखी बयानबाजियों का सिलसिला काफी समय से चल रहा है। वह समय-समय पर केंद्र सरकार की आलोचना करती रहती हैं।