बावधन में पत्थर के कुचलकर शख्स की हत्या

पुणे: समाचार ऑनलाइन – पिंपरी-चिंचवड के बावधन इलाके में सर्विस रोड पर एक अज्ञात शख्स की पत्थर से  कुचलकर हत्या कर दी गई।  इस घटना का खुलासा बुधवार की सुबह हुआ।
हिंजवडी पुलिस के अनुसार, पुणे-मुंबई बायपास महामार्ग पर बावधन स्थित तलाठी कार्यालय के पास सर्विस रोड पर एक व्यक्ति की लाश मिली है। मृतक का सिर पत्थर से कुचला गया है। मृतक की उम्र 45 से 50 के आसपास है। बताया जा रहा है कि मरने वाला मज़दूर था। पुलिस ने मामला दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी है।