येरवडा में शख्स की तेज हथियार से वार कर की हत्या

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे के येरवडा इलाके में एक शख्स की तेज धार हथियार से वार से बेरहमी से हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही येरवडा पुलिस मौके वारदात पर पहुंच गई है।

सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार इस घटना में संदिप देवकर (45) की हत्या की गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि शख्स का गोल्फ क्लब से आम्बेडकर चौक तक शख्स का पीछा गया और शख्स पर दो बार फायरिंग भी की गई। फायरिंग के दौरान शख्स को गोली नहीं लगी तो तेज हथियार से वार कर हत्या की गई।

हत्या करने के बाद हमलावर घटना स्थल से फरार हो गए। एक दिन पहले वान वरी में भी फायरिंग की घटना घटी थी। पुणे में दिन पर दिन फायरिंग की घटना बढ़ रही है। इन घटनाओं से लगता है पुलिस का डर लोगों में नहीं रह गया है।