नई सरकार के कारण राज्य में बनी कई समस्याएं

चंद्रकांत पाटील ने कसा तंज

पुणे प्रतिनिधि : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने पुणे में महाविकास आघाड़ी सरकार पर तंग कसते हुए कहा कि नई सरकार के कारण राज्य में कई समस्याएं बनी हुई है। उन समस्याओं को ढूंढ निकालकर आंदोलन किए जाने चाहिए।
शुक्रवार को पार्टी के जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक पुणे के भोसरी परिसर में आयोजित की गई थी। इस समय पाटील ने महाविकास आघाड़ी सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि नई सरकार के कारण राज्य में कई समस्याएं बनी हुई है।

उन्हें ढूंढ निकालकर आंदोलन किए जाने चाहिए। फिलहाल राज्य में छात्रवासों की अवस्था दयनीय बनी हुई है। सरकार लगातार वनवासी बांधवों के प्रश्नों को नजरअंदाज कर रही है। डीबीटी की माध्यम से वनवासी छात्रों की शिक्षा के लिए पैसे जमा किए जाते हैं। उसमें भी गड़बड़ चल रही है। कुछ लोगों ने फर्जी कागजातों के जरिए शासकीय नौकरियां हासिल की है। लेकिन सरकार को इस से कुछ भी फर्क नहीं पड़ता। ऐसी सरकार को जगाने के लिए जनता की समस्याएं ढूंढ निकालकर ध्यान खींचना चाहिए।

पाटील ने कहा कि राज्य में जब देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी तब वनवासी समाज के विकस के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 25 हजार वनवासी छात्रों को अच्छे शहर में शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराए गए। उनकी पूरी फीस सरकार ने भरी। वन क्षेत्र को लेकर जो कानून था उस पर प्रभावी तौर पर अमल किया गया। इन भी कार्यों की जानकारी कार्यकर्ताओं को समाज के हर एक घटक तक पहुंचाई जानी चाहिए।