मराठा क्रांति मोर्चा ने किया पिंपरी चिंचवड़ बंद का ऐलान

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन

मराठा समाज को शिक्षा और नौकरी में आरक्षण की मांग को लेकर कल (9 अगस्त) क्रांति दिन पर पिंपरी चिंचवड़ शहर बंद का ऐलान किया गया है। बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में सकल मराठा क्रांति मोर्चा द्वारा शहरवासियों से इस बंद में शामिल होने की अपील की गई है। साथ ही कल के बंद का शांतिपूर्ण माहौल में पालन करने की अपील की गई है।

[amazon_link asins=’B07D3QKBW3,B00Y0QW7I8,B01MTQ5M7B’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’7817bd76-9b0a-11e8-b6f0-cf1d18895e17′]

नौकरी और शिक्षा में 16 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर मराठा समुदाय बीते कुछ दिनों से लगातार अलग- अलग तरीके से आंदोलन कर रहा है। राज्यभर शुरू मराठा आंदोलन को कई जगहों पर हिंसक मोड़ भी मिला। कई जगहों पर तोड़फोड़, आगजनी, हिंसा की घटनाएं भी घटी हैं। वहीं कई लोगों ने आरक्षण की मांग को लेकर मौत को गले लगा लिया है। पुरे राज्य में 9 अगस्त क्रांति दिवस पर राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारियां शुरू है। इस आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से करने और किसी भी प्रकार की तोड़फोड़, आगजनी या हिंसा की घटनाओं से बचने की अपील मराठा क्रांति मोर्चा के समन्वयकों ने की है।
इसी पृष्ठभूमि पर पिंपरी चिंचवड़ में भी 9 अगस्त क्रांति दिन पर बन्द का ऐलान किया गया है। मराठा क्रांति मोर्चा की ओर से पूर्व नगरसेवक मारुति भापकर, प्रकाश जाधव, नकुल भोईर, धनाजी देवकर, सतीश काले, राजेंद्र देवकर, गौरव धनवे, दत्ता शिंदे, नाना फुगे आदि ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी आधिकारिक घोषणा की। सुबह 10 बजे शाम 5 बजे तक पुणे- मुंबई हाइवे पर पिंपरी चौक स्थित डॉ बाबासाहेब अंबेडकर स्मारक के पास धरना आंदोलन किया जाएगा। इस बन्द में सभी खुद से शामिल होकर इसे सफल बनायें, यह अपील उन्होंने की है। इस बन्द से चिकित्सीय और अत्यावश्यक सेवाओं को अलग रखा गया है।